businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सरसों सीड में तेजी बरकरार, 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पार पहुंचा भाव

Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 mustard seed prices continue to surge crossing rs 10000 per quintal 861610-उपभोक्ता मांग से सरसों तेल भी 3300 रुपए प्रति टिन के पार

जयपुर।
सरसों एवं सरसों तेल की कीमतों में इन दिनों तेजी की आग लगी हुई है। जयपुर मंडी में बुधवार को सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन के भाव 100 रुपए और उछलकर 10,000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। ब्रांडेड सरसों तेल भी 3300 रुपए प्रति टिन से ऊपर निकल गया है। जानकारों का कहना है कि बाजार में मजबूत लिवाली एवं तेल मिलों की मांग के चलते सरसों सीड में तेजी देखने को मिल रही है। उल्लेखनीय है कि सरसों में निरंतर तेजी मुख्य रूप से कम बकाया स्टॉक, सीमित आवक और तेल मिलों एवं उत्पादकों की लगातार मांग के कारण आ रही है। व्यापारियों का कहना है कि उत्पादक राज्यों में सरसों का पुराना बकाया स्टॉक काफी कम बचा है तथा मंडियों में आवक भी सीमित बनी हुई है, जिससे प्लांट सप्लाई टाइट है। सरसों तेल एवं सरसों खल दोनों की लिवाली मजबूत रहने से क्रशिंग मिलों की खरीदारी बनी हुई है। त्योहारी सीजन और घरेलू खाद्य तेल की खपत बढ़ने से भी बाजार को सहारा मिला है। नई रबी फसल की बिजाई जारी है, मगर नमी और बिजाई की गति को लेकर बाजार सतर्क है, जिससे तत्काल सप्लाई बढ़ने की उम्मीद कम है। विदेशी बाजारों में पाम तेल व सोयाबीन के रुख, बायो फ्यूल नीतियों और कच्चे तेल की चाल का असर भी घरेलू तिलहन और खाद्य तेल बाजार पर देखा जा रहा है।

[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]


[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा ]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


Headlines