businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लॉन्च से पहले सामने आई विनफास्ट VF5 Facelift की सारी डिटेल्स, नए बॉक्सी लुक और 370 km की मिलेगी रेंज

Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 vinfast vf5 facelift full details revealed ahead of launch with new boxy look and 370 km range 861536
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

विनफास्ट ने आधिकारिक तौर पर VF5 Facelift को पेश कर दिया है जो भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च आने वाली है। 2022 में पेश की गई VF5 Vinfast की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है और ग्लोबल लेवल पर इस वियतनामी EV निर्माता के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। लॉन्च के 4 साल बाद अब VF5 को पूरी तरह से अपडेट किया गया है जिसमें अपराइड डिजाइन, नया इंटीरियर और बड़ा बैटरी पैक शामिल है। 

Vinfast VF5 डिजाइन और लुकः 
बाहर की तरफ, VF5 Facelift अपने पिछले मॉडल की तुलना में बिल्कुल अलग है। इसका डिजाइन ज्यादा बॉक्सी है और सीधा है जो VF5 को ज्यादा SUV जैसा लुक देता है। इसकी 3,987mm लंबाई, चौड़ाई 1,772mm और ऊंचाई 1,595mm के साथ VF5 Facelift पुराने मॉडल की तुलना में 20mm लंबी, 40mm चौड़ी और 16mm ऊंची है। 

Vinfast VF5 Facelift फ्रंट डिजाइनः 
Vf5 Facelift का अगला हिस्सा पिछले मॉडल के रैपअराउंड क्रोम ट्रिम को बरकरार रखता है लेकिन इसमें वो ज्यादा लंबे और फ्लैट हैं। इसके निचले हिस्से में हेडलाइट्स को बंपर पर रखा गया है और साथ ही इसमें वर्टिकल एयर इंटेक्स की एक पतली पेयर और स्लेटेड एयर डैम भी दिया गया है और इन सभी पर क्रोम की लाइनिंग की गई है। 

साइड प्रोफाइल और डिजाइनः 

किनारे की तरफ VF5 Facelift में बॉडी क्लैडिंग दी गई है और साथ ही इसमें 17-इंच के एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील और एक किंक्ड विंडो लाइन मिलती है। इसके अलावा, कार की बैटरी चार्जिंग कैप आगे वाले राइट व्हील के ऊपर दिया गया है। कार के पीछे की तरफ एक लंबी LED लाइट, विंडस्क्रीन, ब्रेक लाइट के साथ एक बड़ा रूफ स्पॉइलर और बंपर पर प्लास्टिक फिनिश साफ-साफ दिखती है। 

Vinfast VF5 Facelift इंटीरियर डिजाइनः 
Vinfast ने VF5 Facelift के अंदर के डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव किए हैं। पुराने VF5 का डैशबोर्ड हटा दिया गया है और उसकी जगह एक मिनिमिलिस्टिक डिजाइन दिया गया है। साथ ही, बीच वाली टचस्क्रीन अब बड़ी हो गई है जो 8-इंच से बढ़कर 10-इंच की हो गई है। इसके साथ ही, स्टीयरिंग व्हील भी नए टू-स्पोक डिजाइन वाला है। इसके अलावा, Vinfast ने अलग से मिलने वाली ड्राइवर की डिजिटल स्क्रीन को हटा दिया है और गाड़ी की सारी जानकारी को उसी 10-इंच की टचस्क्रीन के अंदर जोड़ दिया है। 

बैटरी चार्जिंग और रेंजः 
Vinfast VF5 Facelift में पहले से बड़ी 43kWH की बैटरी दी गई है जबकि पुराने मॉडल में 29.6kWh और 37.23kWh की बैटरी मिलती थी। इसकी वजह से NEDC के मुताबिक इसकी रेंज बढ़कर 370km हो गई है। यह बैटरी आगे की तरफ लगी मोटर को पावर देती है जो 99hp की पावर और 135nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 6.6W की AC चार्जिंग और 60kW तक की DC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]


[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


Headlines