businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 144 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Apr 15, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 144 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 144.03 अंकों की गिरावट के साथ 22,484.93 पर और निफ्टी 43.20 अंकों की गिरावट के साथ 6,733.10 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 69.13 अंकों की तेजी के साथ 22,698.09 पर खुला और 144.03 अंकों यानी 0.64 फीसदी गिरावट के साथ 22,484.93 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,737.31 के ऊपरी और 22,416.24 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 16.40 अंकों की तेजी के साथ 6,792.70 पर खुला और 43.20 अंकों यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 6,733.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,813.40 के ऊपरी और 6,711.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 26.47 अंकों की गिरावट के साथ 7,311.99 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 21.68 अंकों की गिरावट के साथ 7,501.50 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (2.16 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.62 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.27 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के रियल्टी (2.99 फीसदी), धातु (2.81 फीसदी), बैंकिंग (2.07 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.31 फीसदी) और वाहन (0.94 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0