businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 188 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex down by 188 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 188.47 अंकों की गिरावट के साथ 22,688.07 पर और निफ्टी 58.05 अंकों की गिरावट के साथ 6,782.75 पर बंद हुए। सेंसेक्स 15.96 अंकों की तेजी के साथ 22,892.50 पर खुला और 188.47 अंकों यानी 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 22,688.07 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,939.31 के ऊपरी और 22,656.64 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 15.00 अंकों की तेजी के साथ 6,855.80 पर खुला और 58.05 अंकों यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 6,782.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,869.85 के ऊपरी और 6,772.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप 21.42 अंकों की गिरावट के साथ 7,373.64 पर और स्मॉलकैप 48.76 अंकों की गिरावट के साथ 7,597.34 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों रियल्टी (0.61 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.46 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.44 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.12 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0