businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी ऎतिहासिक स्तर पर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 23, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex go up by 118 pointsमुंबई।बुधवार को शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 118.17 अंकों की तेजी के साथ 22,876.54 पर और निफ्टी 25.45 अंकों की तेजी के साथ 6,840.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी अपने जीवनकाल के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर बंद हुए। दोनों सूचकांकों ने दिन भर के कारोबार में ऐतिहासिक उच्च स्तर को भी छुआ।

 सुबह सेंसेक्स 25.28 अंकों की तेजी के साथ 22,783.65 पर खुला और 118.17 अंकों यानी 0.52 फीसदी तेजी के साथ 22,876.54 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,912.52 के ऊपरी और 22,780.13 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 7.90 अंकों की तेजी के साथ 6,823.25 पर खुला और 25.45 अंकों यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 6,840.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,861.60 के ऊपरी और 6,820.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 8.89 अंकों की तेजी के साथ 7,395.06 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 17.00 अंकों की तेजी के साथ 7,646.10 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी रही।

पूंजीगत वस्तुएं (1.49 फीसदी), बैंकिंग (1.12 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.44 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.41 फीसदी) और धातु (0.22 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। पांच सेक्टरों रियल्टी (1.28 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.88 फीसदी), बिजली (0.53 फीसदी) तेल एवं गैस (0.33 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.02 फीसदी) में गिरावट रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0