businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स,निफ्टी ऎतिहासिक उच्च स्तर पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Apr 09, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex go up by 359 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी अपने अब तक के जीवनकाल के नए ऎतिहासिक उच्च स्तर पर बंद हुए। साथ ही इस दौरान दोनों सूचकांकों ने नया ऎतिहासिक उच्च स्तर भी छुआ। सेंसेक्स 358.89 अंकों की तेजी के साथ 22,702.34 पर बंद हुआ। निफ्टी 101.15 अंकों की तेजी के साथ 6,796.20 पर बंद हुआ।

सुबह सेंसेक्स 45.76 अंकों की तेजी के साथ 22,389.21 पर खुला और 358.89 अंकों यानी 1.61 फीसदी तेजी के साथ 22,702.34 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,740.04 के ऎतिहासिक ऊपरी और 22,379.95 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। सन फार्मा (6.91 फीसदी), एक्सिस बैंक (4.44 फीसदी), टाटा मोटर्स (4.40 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.18 फीसदी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई। गिरावट वाले चार शेयरों में रहे इंफोसिस (1.16 फीसदी), ओएनजीसी (0.95 फीसदी), टीसीएस (0.72 फीसदी) और विप्रो (0.49 फीसदी)। निफ्टी 26.95 अंकों की तेजी के साथ 6,722.00 पर खुला और 101.15 अंकों यानी 1.51 फीसदी तेजी के साथ 6,796.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबारों में निफ्टी ने 6,808.70 के ऎतिहासिक ऊपरी और 6,705.10 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स और निफ्टी ने इससे पहले तीन अप्रैल को क्रमश: 22,620.65 और 6,776.75 के तब तक के ऎतिहासिक उच्च स्तर को छुआ था और दो अप्रैल को क्रमश: 22,591.49 और 6,752.55 के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर पर बंद हुए थे।

बुधवार को बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 120.03 अंकों की तेजी के साथ 7,285.39 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 146.28 अंकों की तेजी के साथ 7,427.35 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (3.45 फीसदी), धातु (2.26 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.21 फीसदी), रियल्टी (1.85 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.83 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.09 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.84 फीसदी) में गिरावट रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0