businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

धनतेरस पर शेयर बाजार में बरसा धन; सेंसेक्स 81,000 के पार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Nov 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market sees a surge in wealth on dhanteras sensex closes above 81000 859166मुंबई। दीपावली से पहले धनतेरस पर शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी रैली देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,718.01 अंक या 2.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,028.02 और निफ्टी 493.75 अंक या 2.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,030.35 पर बंद हुआ।  



यह लगातार सातवां सत्र था, जब बाजार बढ़कर बंद हुआ है। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 30 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 503 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि 28 अक्टूबर को 473 लाख करोड़ रुपए था। 


बाजार में तेजी का नेतृत्व निजी बैंकों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी प्राइवेट बैंक 3.22 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। 



इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.57 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.70 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 1.63 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 1.29 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 1.21 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 0.84 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.77 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांक थे। 




हालांकि, निफ्टी मीडिया 1.52 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.92 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद होने वाले सूचकांक थे। 



मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 157.40 अंक या 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,975.05 और निफ्टी मिडकैप 14.25 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 60,606.65 पर बंद हुआ। 



सेंसेक्स पैक में 30 में से 29 शेयर हरे निशान में बंद हुए। 



एमएंडएम, आईसीआईआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और इटरनल टॉप गेनर्स थे। केवल पावरग्रिड ही लाल निशान में बंद हुआ।




जानकारों ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों ने वैश्विक गिरावट के बावजूद अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा। इसकी वजह विदेशों में मची उथल-पुथल के बीच निवेशकों की ओर से घरेलू बाजार को एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में देखा जाना है।



जानकारों ने आगे कहा कि आज की रैली में बड़े निजी बैंक इसके सबसे बड़े लाभार्थी बनकर उभरे। उनकी मजबूत लिक्विडिटी और आकर्षक वैल्यूएशन ने उन्हें इस निवेश के लिए एक स्वाभाविक विकल्प बना दिया। साथ ही, कच्चे तेल की कीमतों में साप्ताहिक गिरावट, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी और रुपए में मजबूती ने भारत के प्रति निवेशकों का आकर्षण और बढ़ा दिया है। 
--आईएएनएस

[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]


[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]