businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में शुरूआती तेजी के बाद मामूली गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 22, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets opened on positive noteमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरूआती तेजी के बाद शाम को मामूली गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 6.46 अंकों की गिरावट के साथ 22,758.37 पर और निफ्टी 2.30 अंकों की गिरावट के साथ 6,815.35 पर बंद हुए। सुबह सेंसेक्स 6.41 अंकों की तेजी के साथ 22,771.24 पर खुला और 6.46 अंकों यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 22,758.37 पर बंद हुआ।

 दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 22,853.03 के ऊपरी और 22,727.63 निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 5.25 अंकों की तेजी के साथ पर 6,822.90 पर खुला और 2.30 अंकों यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ पर 6,815.35 बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,838.00 के ऊपरी और 6,806.25 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी दर्ज की गई।

मिडकैप 11.24 अंकों की गिरावट के साथ 7,386.17 पर और स्मॉलकैप 1.13 अंकों की तेजी के साथ 7,629.10 पर बंद हुए। बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (1.19 फीसदी), तेल एवं गैस (1.15 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.27 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.16 फीसदी) और बैंकिंग (0.16 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0