सुजुकी ई स्काई इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च, कितनी है रेंज और क्या आएगी भारत
Source : business.khaskhabar.com | Oct 08, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली सुजुकी भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में वाहनों की बिक्री करती है। निर्माता की ओर से जापान में अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Suzuki e Sky को लॉन्च कर दिया गया है। इसे किस तरह के फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। कितनी रेंज इसमें दी गई है। क्या इस कार को भारत में लॉन्च किया जा सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई Suzuki E Sky कारः सुजुकी की ओर से ग्लोबल स्तर पर ई स्काई इलेक्ट्रिक कार को जापान में लॉन्च कर दिया गया है। इसके पहले विजन ई स्काई कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया जा चुका है।
क्या है खासियतः निर्माता की ओर से इस कार को जापान में लॉन्च किया गया है। इस कार की लंबाई चार मीटर से कम है, जिससे यह ट्रैफिक और छोटी सड़कों पर भी आसानी से चलाई जा सकती है।
कैसे हैं फीचर्सः सुजुकी की ओर से इस कार में बॉक्सी डिजाइन दिया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, रूफ स्पॉयलर, पार्किंग सेंसर, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS, 360 डिग्री कैमरा, V2L, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है रेंजः निर्माता की ओर से इस गाड़ी की बैटरी क्षमता, मोटर और चार्जिंग स्पीड की जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन यह गाड़ी एक बार चार्ज होने के बाद 310 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
कितनी है कीमतः मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान में इस कार को 1.55 मिलीयन जापानी पेंस की कीमत पर लॉन्च किया गया है। जो भारत में करीब 9.50 लाख रुपए होते हैं। अब इसकी बिक्री को 16 नवंबर से शुरू किया जा सकता है।
क्या भारत में होगी लॉन्च? रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को फिलहाल जापान के बाजार में ही ऑफर किया जा रहा है। भारतीय बाजार में इस कार को लॉन्च किया जाएगा या नहीं इस पर कोई औपचारिक जानकारी निर्माता की ओर से अभी नहीं दी गई है।
[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]
[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]
[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]