businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, निफ्टी 52 हफ्तों के निचले स्तर के करीब

Source : business.khaskhabar.com | Oct 08, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market closes with a sharp decline nifty nears 52 week low 851442मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबार सत्र में भारी गिरावट देखी गई है। इस दौरान सेंसेक्स 1,045.46 अंक या 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,593.24 पर बंद हुआ।  
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य सूचकांक निफ्टी 371.25 अंक या 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,231.80 पर बंद हुआ। 
कारोबारी सत्र में निफ्टी ने 22,179.90 का न्यूनतम स्तर छुआ, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है।  
बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली है। करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए, जिसमें निफ्टी मेटल 3.55 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 3.16 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 2.82 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 2.81 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 2.79 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.76 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 2.61 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.52 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 2.49 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.40 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 2.33 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 2.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। 
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,500.10 अंक या 2.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57,882.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 456.85 अंक या 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,050.10 पर था। 
सेंसेक्स पैक में आईटीसी, इंडिगो, पावर ग्रिड, बीईएल, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और एचयूएल टॉप लूजर्स थे। टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस गेनर्स थे। 
जानकारों ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें (103 डॉलर प्रति बैरल), डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी 97 और एफआईआई की लगातार बिकवाली भारतीय बाजारों में गिरावट की मुख्य वजहें रहीं। सभी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई, जिसमें मेटल और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट क्रमशः 3.6 प्रतिशत और 3.2 प्रतिशत रही।
उन्होंने आगे कहा कि बाजार के दौरान कुछ खास शेयरों में भी हलचल दिखी, जिन कंपनियों ने दूसरी तिमाही के अच्छे शुरुआती नतीजे दिखाए, उनके शेयरों ने मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया। दिन के दौरान सेन्को गोल्ड के शेयर 11.9 प्रतिशत तक चढ़े, लेकिन बाद में मार्केट का मूड बिगड़ने से बढ़त कम हो गई। वहीं, पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी के शेयरों में लगातार चौथे दिन भी तेजी बनी रही, क्योंकि कंपनी ने इस हफ्ते मजबूत नतीजे जारी किए थे।
--आईएएनएस
 

[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]


[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]


[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]


Headlines