businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एलएसीपी स्पॉटलाइट अवार्ड्स 2026 में हिंदुस्तान जिंक विश्व की शीर्ष चार कंपनियों में शामिल, भारत में नंबर 1 स्थान बरकरार

Source : business.khaskhabar.com | Nov 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hindustan zinc ranks among the world top four at the lacp spotlight awards 2026 862546 100 में से 99 अंकों के साथ 'प्लैटिनम वर्ल्डवाइड' सम्मान और 'बेस्ट विजुअल डिजाइन' अवार्ड प्राप्त कर विश्व की सर्वोच्च रैंकिंग वाली इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट  के रूप में मिली पहचान
उदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक और शीर्ष दस चांदी उत्पादक कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वैश्विक कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग के क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। कंपनी की वित्त वर्ष 2026 की इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट ने एलएसीपी, लीग ऑफ अमेरिकन कम्युनिकेशंस प्रोफेशनल्स स्पॉटलाइट अवार्ड्स 2026 में विश्व में चौथा स्थान प्राप्त किया है। पिछले साल कंपनी छठे स्थान पर थी, और यह पहली बार है जब किसी भारतीय इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट ने दुनिया की शीर्ष पांच रिपोर्टों में अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही, कंपनी ने लगातार दूसरे वर्ष भारत में अपना नंबर 1 स्थान बरकरार रखा है और इसकी रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर सर्वोच्च रैंकिंग वाली इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट बनकर उभरी है।
हिंदुस्तान जिंक को 100 में से 99  स्कोर के साथ 'प्लैटिनम वर्ल्डवाइड' सम्मान और 'बेस्ट विजुअल डिजाइन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष की 'स्पॉटलाइट अवार्ड्स ग्लोबल कम्युनिकेशंस प्रतियोगिता' में करीब एक दर्जन देशों से 500 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें हिंदुस्तान जिंक ने विश्व की अग्रणी कॉर्पोरेट रिपोर्टों के बीच अपना स्थान बनाया है।
लीग ऑफ अमेरिकन कम्युनिकेशंस प्रोफेशनल्स द्वारा आयोजित स्पॉटलाइट अवार्ड्स कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता को सम्मानित करते हैं। हिंदुस्तान जिंक की वित्त वर्ष 2026 की इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट को इसकी प्रभावी प्रस्तुति, आधुनिक डिजाइन और स्पष्ट संवाद के लिए सराहा गया है, जो कंपनी के व्यावसायिक प्रदर्शन, रणनीतिक प्राथमिकताओं और द लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन  को शेयरधारकों के सामने बेहद स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करती है।
इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि,"हिंदुस्तान जिंक में पारदर्शिता और जवाबदेही ही हमारे विश्वास निर्माण और दीर्घकालिक मूल्य सृजन का मुख्य आधार हैं। हमारी इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट हमारे प्रदर्शन, रणनीति और उद्देश्य को एक साथ लाती है, जिससे हमारे स्टेकहोल्डर्स को यह स्पष्ट जानकारी मिलती है कि हम आज कहां खड़े हैं और भविष्य में किस दिशा में बढ़ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करना, दुनिया की सर्वोच्च रैंकिंग वाली इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट बनना और लगातार दूसरे वर्ष भारत में नंबर 1 स्थान बरकरार रखना हमारे लिए गर्व का क्षण है। आगे बढ़ते हुए, हम अपनी पारदर्शिता को और मजबूत करना जारी रखेंगे तथा विश्वसनीय और सार्थक संवाद के नए मानक स्थापित करेंगे।"
वेदांता समूह की कंपनी के रूप में, हिंदुस्तान जिंक जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं, मजबूत गवर्नेंस और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है। इसकी वित्त वर्ष 2026 की इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट कंपनी के प्रदर्शन, रणनीतिक दिशा और विकास यात्रा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करती है। जिम्मेदार विकास और परिचालन उत्कृष्टता से लेकर तकनीक,  सस्टेनेबिलिटी और मानव संसाधन तक, यह रिपोर्ट दर्शाती है कि हिंदुस्तान जिंक वैश्विक धातु और खनन क्षेत्र में अपना नेतृत्व मजबूत करते हुए भविष्य के लिए तैयार एक सशक्त उद्यम का निर्माण कैसे कर रहा है।

[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]