businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रॉयल एनफील्ड ला रही है 250सीसी की सस्ती हाइब्रिड बाइक, मिलेगा 50kmpl से ज्यादा माइलेज

Source : business.khaskhabar.com | Nov 20, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 royal enfield is bringing a cheap 250cc hybrid bike will get more than 50kmpl mileage 862126
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

रॉयल एनफील्ड भारत में एक एंट्री-लेवल 250cc हाइब्रिड मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है। साथ ही, ऐसी भी उम्मीद है क कंपनी चीन स्थित CFMoto से 250cc इंजन लेगी और इस हाइब्रिड बाइक को Hunter 350 से नीचे लगभग 1.20 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर ला सकती है। इस बाइक के भारत में FY28 में लॉन्च होने की संभावना है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Royal Enfield की नई 250cc बाइक के जरिए युवा खरीदारों को निशाना बनाने पर खास ध्यान दे रही है। कंपनी ऐसे ग्राहकों को जोड़ना चाह रही है जो एंट्री लेवल कम्यूटर बाइक्स से अपग्रेड करना चाहते हैं। हालांकि, Royal Enfield ने फ्यूचर को प्रोडक्ट योजनाओं पर कमेंट करने से मना कर दिया है। 

फिर भी, मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि 250cc Hybrid मॉडल के साथ घरेलू मोटरसाइकल को तीन गुना करने की माध्यम से लंबे समय की रणनीति अपना रही है। ऐसी उम्मीद है कि Royal Enfield 250cc से 50kmpl से ज्यादा का माइलेज देगी और इसका इंजन आने वाले BS7 एमिशन स्टैंडर्ड्स के मुताबिक होगा। 

इंजन और हाइब्रिड तकनीकः 

पिछले साल आई कई रिपोर्ट्स में जिक्र था कि कंपनी एक 250cc इंजन प्लैटफॉर्म पर काम कर रही है जिसे V प्लैटफॉर्म बताया गया था और चीनी कंपनी CFMoto के साथ इंजन तकनीक के लाइसेंस को लेकर भी बातचीत की खबरें सामने आई थीं। बता दें कि, Royal Enfield की तरफ से अभी तक इसके इंजन, डिजाइन, पावर आउटपुट की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में 250cc हाइब्रिड इंजन की बात सामने आती है जो माइल्ड-हाइब्रिड या स्ट्रॉंग हाइब्रिड हो सकता है लेकिन इसे लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

एक बाइक या सीरीज? 

बता दें कि, Royal Enfield केवल एक 250cc बाइक पेश करेगी या पूरी रेंज पर काम करेगी, यह अब भी सवाल है। जानकारी के मुताबिक, संभावित 250cc प्लैटफार्ट का इस्तेमाल कई मोटरसाइकिलों के लिए किए जा सकाता है। हालांकि, अभी तक इनके नाम या डिजाइन की कोई भी जानकारी बाहर नहीं आई है। डिजाइन को लेकर ऐसे सवाल आ रहे हैं कि कंपनी अपने पुराने रेट्रो स्टाइल को ही जारी रखेगी या कोई एकदम नया डिजाइन लाएगी।

[@ घर का डॉक्टर एलोवीरा]


[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


Headlines