businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑडी क्यू7 का नया माडल आया, सिर्फ 4.8 सेकंड में पकड़ती है 100kmph की स्पीड

Source : business.khaskhabar.com | Jun 11, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 the new audi q7 model has arrived reaching 100kmph in just 48 seconds 820477ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

ऑडी कंपनी ने लग्जरी एसयूवी क्यू7 का माडल लान्च कर दिया है। कंपनी ने पूरे 11 सालों के बाद इसका नया वर्जन पेश किया है। इस नई जनरेशन वाली कार के डिजाइन, फीचर्स और इंजन में कई बदलाव किए गए हैं। इस नई SUV के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन को पहले से काफी बदल गया है जो इस मॉडर्न लुक देता है। कार के अंदर मिलने वाली सुविधाओं और फीचर्स की लिस्ट को पहले से अपग्रेड किया है। 

ऑडी क्यू 7 की डिजाइनः 

Audi कंपनी की अगली जनरेशन वाली Q7 कार का डिजाइन पहले से ज्यादा मस्कुलर और सीधा है। यह हाल ही में लॉन्च हुई Audi Q3 से काफी मिलता-जुलता है। नई Audi Q7 में दो हिस्सों में बंटी हुई LED हेडलाइट दी गई हैं जिसमें पिक्लेस लाइटिंग वाले LED DRL मिलते हैं। कार के सामने कंपनी की पहचान वाली बड़ी ग्रिल दी गई है। बंपर के निचले हिस्से हनीकॉन्ब डिजाइन और सीधे एयर इनटेक दिए गए हैं जिनके चारों तरफ सैटिन सिल्वर ट्रिम है। कार के साइड प्रोफाइल में साधारण तरीके के खींचकर खुलने वाले डोर-हैंडल्स दिए गए हैं। 

ये हैं इसके फीचर्सः 

जैसी उम्मीद थी नई जनरेशन की Audi Q7 के अंदर के हिस्से में कई बदलाव किए गए हैं। इस कार के अंदर तीन स्क्रीन वाला सेटअप और चार स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कार के डैशबोर्ड पर लकड़ी और लेदर की फिनिशिंग दी गई है। साथ ही, इसके सेंटर कंसोल पर भी लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है जो Audi Q9 जैसा दिखता है। 

ऑडी क्यू7 के मुख्य फीचर्सः 

कार में दो वायरलेस चार्जिग पैड और एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसमें एंबिएंट लाइटिंग और मसाज फंक्शन के साथ वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट दिया गया है। 

क्यू7 का इंजनः 

नई जनरेशन की Audi Q7 में पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के ट्विन-टर्बो V6 इंजन का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, इसके मॉडल SQ7 मॉडल में V8 इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है। इसका 2.9 लीटर V6 पेट्रोल इंजन Audi Q7 सिर्फ 4.8 सेकंड में 100kmph की स्पीड पकड़ सकता है। 

डीजल इंजन की पावरः 

इसकी 3-लीटर माइल्ड हाइब्रिड डीजल (TDI) इंजन 299hp की पावर और 640nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इस डीजल इंजन को सिर्फ कुछ खास बाजारों में ही बेचेगी। इसका V6 TDI इंजन एक हाइब्रिड इंजन के साथ जुड़ा है और यह हाइड्रोट्रीटेड वेजिटेबल ऑयल पर चल सकता है। इसका मतलब है कि यह आम डीजल इंजन के मुकाबले 95% तक कम CO2 रीलीज करेगी।

[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]


[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]


[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]