रिटेल लोन के चलते वित्त वर्ष 2026 में बैंक क्रेडिट में हुई 7 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी
भारत में बैंक कर्ज की वृद्धि (बैंक क्रेडिट ग्रोथ) मजबूत बनी हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 के पहले आठ महीनों में, यानी नवंबर के अंत तक, कुल बैंक कर्ज 7 प्रतिशत बढ़कर 1,95,273 अरब रुपए हो गया है। इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह रिटेल लोन की मांग में इजाफा होना है।
भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि मजबूत, एचएसबीसी पीएमआई 58 पर : रिपोर्ट
दिसंबर में भारत के सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) का प्रदर्शन मजबूत बना रहा। हालांकि एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स नवंबर 2025 के 59.8 से घटकर दिसंबर में 58 पर आ गया। मंगलवार को जारी एसएंडपी ग्लोबल द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई।
भारत में ऑफिस लीजिंग 2025 में रिकॉर्ड 82.6 मिलियन स्क्वायर फीट पर पहुंची, जीसीसी से मांग को मिल रहा बढ़ावा
भारत में ऑफिस लीजिंग 2025 में बढ़कर रिकॉर्ड 82.6 मिलियन स्क्वायर फीट पर पहुंच गई है। हालांकि, इसमें सालाना आधार पर मामूली एक प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
वित्त वर्ष 27 में घरेलू खपत से तेज होगी भारत की विकास दर, जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट
वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि का मुख्य आधार घरेलू खपत और कर्ज रहेगा।
आईईपीएफए ने 'निवेशक शिविर' का आयोजन किया, 900 से अधिक लोगों ने लिया भाग
आईईपीएफए ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की साझेदारी में मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (एमआईआई) के साथ मिलकर बेंगलुरु में 'निवेशक शिविर' का आयोजन किया। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को दी गई।
भारतीय रियल एस्टेट में वर्ष 2025 में हुआ रिकॉर्ड 8.5 अरब डॉलर का संस्थागत निवेश : रिपोर्ट
वर्ष 2025 में भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश रिकॉर्ड 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया
आरबीआई गवर्नर ने एनबीएफसी कंपनियों के साथ बैठक की, एसेट गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए कहा
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को चुनिंदा बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से बैठक की। इस बैठक में अच्छे अंडरराइटिंग स्टेंडर्ड अपनाने और एसेट की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी करने के लिए कहा गया।
टैरिफ से अमेरिका को 600 अरब डॉलर की आमदनी: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि टैरिफ (शुल्क) के जरिए अमेरिका अब तक 600 अरब डॉलर से अधिक की राशि हासिल कर चुका है और आने वाले समय में और भी रकम मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि टैरिफ नीति से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बल मिला है।
दिल्ली के लिए ऐतिहासिक वित्तीय कदम : रेखा गुप्ता सरकार का आरबीआई के साथ बड़ा समझौता
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली ने सोमवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
बैंक ऑफ अमेरिका ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 2025-26 में 7.6 प्रतिशत विकास दर रहने की उम्मीद
मजबूत नीतिगत सुधारों और उपभोग के चलते भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले बैंक ने यह अनुमान 7 प्रतिशत लगाया था।