आरईआईटी को लोन दे पाएंगे वाणिज्यिक बैंक, आरबीआई ने तैयार की योजना : संजय मल्होत्रा
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को ऐलान किया कि केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों को रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) को लोन देने की अनुमति का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, यह सुरक्षा के विवेकपूर्ण उपायों के आधीन है।
आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 266 अंक उछला
आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 266.47 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,580.40 और निफ्टी 50.90 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,693.70 पर था।
देश में 2.14 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंची ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों को फायदा
देश में भारतनेट परियोजना के तहत 2,14,904 ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी गई है
केंद्रीय बजट से लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा: सीएम भूपेंद्र पटेल
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को कहा कि गुजरात को केंद्रीय बजट 2026-27 से काफी लाभ होने वाला है, जो आर्थिक विकास को गति देने, बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद 10 मार्च से शुरू होगी, MSP 2585 रुपए
जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि गेहूं बेचान हेतु किसानों को अपना पंजीकरण खाद्य विभाग, राजस्थान सरकार की वेबसाइट पर दिए गए “गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन” के लिंक से ई-मित्र, स्वयं अथवा अन्य माध्यम से करवाना होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हो गई है, जो कि 25 जून 2026 तक रहेगी।
1.4 अरब भारतीयों की एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विदेश मंत्रालय
भारत सरकार के अनुसार देशवासियों की एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना बाजार की स्थितियों और अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता आधारित रणनीति का हिस्सा है।
ईयू के बाद अमेरिका से ट्रेड डील करना भारत की अर्थव्यवस्था और नीति निर्माण क्षमता का प्रमाण: एलआईसी एमडी
ईयू के बाद अमेरिका से ट्रेड डील करना भारत की अर्थव्यवस्था और नीति निर्माण की क्षमता को दिखाता है। यह बयान बुधवार को एलआईसी के एमडी दिनेश पंत ने दिया।
विदेशी कंपनियों को टैक्स हॉलिडे का लाभ उठाने के लिए 4 आवश्यक शर्तें पूरी करनी होंगी
केंद्रीय बजट में डेटा और क्लाउड सेंटर कंपनियों के लिए कर छूट (टैक्स हॉलिडे) की घोषणा के बाद, वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि विदेशी कंपनियों को कर छूट का पात्र होने के लिए चार आवश्यक शर्तों को पूरा करना होगा।