मॉर्गन स्टेनली ने करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की: रिपोर्ट
अमेरिका की प्रमुख निवेश बैंकिंग कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने अपने वैश्विक कर्मचारियों में से करीब 2,500 लोगों की छंटनी की है।
जेन एक्स भारत में वित्त वर्ष 30 तक खपत में 500 अरब डॉलर का योगदान देंगे : रिपोर्ट
जेन एक्स ( 1965 से 1980 के बीच पैदा हुए लोग) वित्त वर्ष 30 तक खपत (वस्तु और सेवा) में 500 अरब डॉलर से अधिक का योगदान दे सकते हैं। इस खपत में प्रीमियम गुड्स की हिस्सेदारी में इजाफा देखने को मिल सकता है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट दी गई।
संशोधित जीडीपी फ्रेमवर्क से भारत के राष्ट्रीय खातों की विश्वसनीयता बढ़ेगी : एक्सपर्ट्स
भारत द्वारा आधार वर्ष को नियमित अंतराल पर बदलना, वैश्विक अर्थव्यवस्था में आने वाले झटकों से निपटने के लिए डेटा-आधारित नीतिगत हस्तक्षेप के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और ग्लोबल वैल्यू चेन में देश के तेजी से बढ़ते एकीकरण को दर्शाता है। यह जानकारी अर्थशास्त्रियों की ओर से शुक्रवार को दी गई।
भारत का राजकोषीय घाटा जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए रहा
भारत का राजकोषीय घाटा चालू वर्ष 26 की शुरुआत से जनवरी के अंत तक 9.8 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 63 प्रतिशत है।
एआई का असर, जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान
ट्विटर (अब एक्स) के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने अपनी कंपनी ब्लॉक से 40 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया है। इसकी वजह एआई के चलते होने वाले बदलाव हैं।
सेबी का ब्रोकर्स, पोर्टफोलियो मैनेजर्स और म्यूचुअल फंड्स को सख्त निर्देश, सोशल मीडिया पर पंजीकरण की स्पष्ट जानकारी दें
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने गुरुवार को सभी विनियमित सभी संस्थाओं को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिभूति बाजार से संबंधित सामग्री पोस्ट करते समय अपना पंजीकृत नाम और पंजीकरण संख्या स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें।
तमिलनाडु : प्राइवेट डेयरियों ने दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए
तमिलनाडु की प्राइवेट दूध कंपनियों ने दूध के प्रोडक्शन में कमी और किसानों से दूध खरीदने की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए रिटेल दूध की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी हैं।
भारत में 30 हाई-पोटेंशियल इंडस्ट्रियल और वेयरहाउसिंग हॉटस्पॉट की पहचान, इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा
गुरुवार को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 30 ऐसे शहर हैं जो औद्योगिक और वेयरहाउसिंग (गोदाम) क्षेत्र में उच्च संभावनाओं वाले हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहे हैं। इन शहरों में बुनियादी ढांचे के विस्तार, मैन्युफैक्चरिंग वृद्धि और सरकारी नीतियों के समर्थन के कारण तेज विकास की संभावना है।
एआई से नए अवसर खुलेंगे, कर्मचारी जमकर करें इस्तेमाल: टीसीएस सीईओ कृतिवासन
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ के कृतिवासन ने बुधवार को कहा कि एआई से नए अवसर खुलेंगे और कर्मचारियों को लगता है कोई काम एआई से हो सकता है, तो बिल्कुल उसका इस्तेमाल करें।
भारत ने 9 एफटीए किए, व्यवसायों को वैश्विक बाजार तक अधिक पहुंच मिली: पीयूष गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने 38 देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पूरे किए हैं, जिससे भारतीय व्यवसायों को वैश्विक व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से तक प्राथमिकता के साथ पहुंच मिली है।
इस्पात उद्योग के दिग्गज जतिंदर मेहरा का निधन, उद्योग जगत शोक में डूबा
कंपनी ने कहा, "भारत के इस्पात उद्योग के एक सम्मानित दिग्गज और ऐसे लीडर, जिनकी दूरदृष्टि ने एस्सार समूह की कुछ सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों की नींव रखी, उनके निधन से एस्सार परिवार को गहरा दुख हुआ है।"