businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप लॉन्च, कीमत 49999 रूपए

Source : business.khaskhabar.com | May 15, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Asus launches worlds slimmest laptop at Rs 49999नई दिल्ली। अगर आप लैपटॉन खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है। ताइवानी डिवाइस निर्माता आसुस ने जेनबुक यूएक्स 305 लांच किया है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप है।

13.3 इंच के डिस्प्ले वाले इस अल्ट्रा पोर्टेबल लैपटॉप की मोटाई मात्र 12.3 मिमी है। 49,999 रूपए की कीमत पर आनेवाला यह लैपटॉप 15 मई से ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट और आसुस के एक्सक्लूसिव स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। आसुस के जेनबुक यूएक्स 305 का वजन 1.2 किलो है।

इसमें एक 3200 गुना 1800 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ 13.3 इंच की क्यूएचडी स्क्रीन है। जेनबुक यूएक्स305 ऑब्सीडिएन स्टोन और सेरेमिक एलॉय दो रंगों में उपलब्ध है। इसमें 8जीबी रैम, 512जीबी का हार्डडिस्क इंटेल कोर एम-5वाइ10 प्रोसेसर है।

कंपनी का दावा है इस लैपटॉप की बैटरी 10 घंटे का बैकअप देगी। इस लैपटॉप में तीन यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसके साथ ही आसुस ने इस लैपटॉप में बेहतर चार्जिंग सिस्टम भी लगाया है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0