businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बीएमडब्ल्यू की 49.9 लाख की एसयूवी लांच

Source : business.khaskhabar.com | Aug 28, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 BMW launches new SUV X 3 costing 49.9 lacनई दिल्ली। जर्मनी की कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गुरूवार को स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) एक्स-3 का एडवांस मॉडल पेश किया। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 49.9 लाख रूपये है। बीएमडब्ल्यू एक्स-3 सिर्फ डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है और इसका प्रोडक्शन कंपनी के चेन्नई प्लांट में किया जा रहा है। कंपनी ने पूरे देश में आज से इसकी बिक्री शुरू कर दी है। बीएमडब्ल्यू ग्रूप इंडिया के अध्यक्ष (भारत) फिलिप वॉन साहर ने कहा, देश में अपनी स्थिति मजूबत बनाने के लिए हम लग्जरी खंड में अपनी कारों का आRामक विस्तार करेंगे। कंपनी ने बताया कि नई एक्स-3 44.9 लाख रूपये और 49.9 लाख रूपये (दिल्ली शोरूम कीमत) के दो संस्करण में उपलब्ध होगी। इसमें क्रूज कंट्रोल वाली आठ स्पीड की स्वचालित ट्रांसमिशन प्रणाली जैसी अनेक खूबिया शामिल हैं। कंपनी ने सबसे पहले 2003 में एक्स-3 मॉडल पेश किया था। इसके बाद 2011 में इसका एडवांस्ड वर्जन पेश किया जबकि कंपनी ने गुरूवार को इसका थर्ड जेनरेशन वेरिएंट पेश किया। उन्होंने बताया कि कंपनी 2014 के दौरान एम-3 सेडान, एम-4 कूपे और एम-5 सेडान कार पेश करेगी।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0