businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ब्लैकबेरी पेश कर सकती है बैक्टीरिया मुक्त स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Black berry soon may Launch bacteria free smartphone टोरंटो। प्रमुख वैश्विक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी, ब्लैकबेरी जल्द ही बैक्टीरिया मुक्त स्मार्टफोन पेश कर सकती है। यह बात कंपनी के एक अधिकारी ने कही। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन चेन ने हाल ही में टोरंटो के निकट एक अस्पताल में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अस्पताल कर्मचारियों को नई पोर्टेबल मैसेजिंग और एलर्ट प्रणाली देने के लिए कंपनी थॉटवायर और सिस्को सिस्टम्स इंक के साथ साझेदारी कर रही है। मीडिया रपटों के मुताबिक, यह फोन आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

यह सिर्फ अस्पताल कर्मचारियों के लिए ही डिजाइन किया जा रहा है। अस्पताल कर्मचारी बैक्टीरिया संक्रमण रोकने के लिए फोन को एल्कोहल से पोंछते हैं। चेन ने कहा कि बैक्टीरिया मुक्त फोन से पोंछे जाने वाले सामानों में से एक सामान कम हो जाएगा। कंपनी हालांकि ऎसे फोन की संभावना पर अभी विचार कर रही है, अभी इसके विकास पर काम नहीं कर रही है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0