businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ब्लैकबेरी का धमाका, एक ही सिम से इस्तेमाल करें 9 नंबर

Source : business.khaskhabar.com | May 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Blackberry blast with new technology, use 9 number together on a Single Simकनाडा की स्मार्टफोन निमार्ता कंपनी ब्लैकबेरी ने नया और अनोखा स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी इसे Blackberry Leap  नाम से लेकर आई है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसमें दिए गए शानदार कैमरे और 1 सिम से 9 नंबर तक इस्तेमाल करने की सुविधा देना है। बडी डिस्पले स्क्रीन वाला यह स्मार्टफोन स्लिम और लाइट वेट है। हालांकि फिलहाल ब्लैकबेरी लीप स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। इस फोन को इसी साल जून से मार्केट में उपलब्ध कराया जा रहा है तब ही कीमत का खुलासा किया जाएगा। इ

स फोन में 5 इंच की बडी डिस्पले स्क्रीन और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए हैं। इसके अलावा यह 8 एमपी मैन और 5 एमपीसेल्फी कैमरे से लैस है। ब्लैकबेरी लीप स्मार्टफोन की यह दूसरी खूबी है कि कंपनी इसके साथ एक ही सिम से 9 अलग-अलग तरह के नंबर इस्तेमाल करने की सुविधा देने जा रहा है। कंपनी की यह वर्चुअल सिम तकनीक है जिसे देने के लिए कंपनी अथॉरिटी और दूरसंचार कंपनियों से बातचीत कर रही है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0