businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जियोनी ने लॉन्च किया एस 6 स्मार्टफोन, जानिए क्या है खास

Source : business.khaskhabar.com | Feb 11, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Gionee launches S6 smartphone in indiaनई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी जियोनी ने अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को जियोनी ने एस 6 नाम से लॉन्च किया है। जियोनी ने इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। जियोनी का एस 6 अमिगो 3.1ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 32 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढा सकते हैं। इस फोन में 3 जीबी रैम दी गई है। अब बात करें इसके कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

अच्छे बैट्री बेकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 3150 एमएएच पावर की बैट्री लगाई गई है। इसके साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए इसमें एल्फी एस6 ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस, 4जी एलटीई, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी फीचर भी दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रूपये रखी है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फि्लपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0