businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंटेक्स का नया स्मार्टफोन एक्वा सुपर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Intex launches new smartphone Aqua Superनई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इंटेक्स ने अपना यह स्मार्टफोन एक्वा सुपर के नाम से लॉन्च किया है। इंटेक्स का यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन चार रंगों में उपलब्ध होगा।

एक्वा सुपर में कंपनी ने 5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी है। एक्वा सुपर की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढाकर 128 जीबी तक कर सकते हैं। साथ ही कंपनी ने इसमें 3 जीबी रैम भी लगाई है।

कैमरे की अगर बात करें तो एक्वा सुपर में इंटेक्स ने 8 मैगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। साथ ही इसमें फेस डिटेक्शन, स्माइल डिटेक्शन, लाइव फोटो, फेस व ब्यूटी और पैनोरैमा मोड भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 2150 एमएएच पावर की बैट्री लगाई है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 10,390 रूपये रखी है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0