businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

के-टच का नया 3जी स्मार्टफोन, कीमत, 2999 रूपए

Source : business.khaskhabar.com | Jan 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 K Touch launches A20 3G Smartphone at Rs 2999सस्ती कीमत में अच्छे फिचर्स वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के-टच ने साधारण बजट के टच ए-20 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत मात्र 2,999 रूपए है। कंपनी ने इस 3जी स्मार्टफोन की कीमत जितनी कम रखी है उससे अधिक इस फोन में फीचर्स प्रोवाइड किए हैं। स्मार्टफोन की दुनिया में साधारण कीमत और कम बजट में यह 3जी स्मार्टफोन लोगों को काफी पंसद आएगा। कंपनी ने इस फोन में वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी है।

इसके अलावा इस फोन व्हाट्सएप, ईमेल और फेसबुक जैसे कई फीचर्स प्रोवाइड किए हुए हैं। इस फोन में 3.5 इंच का एचवीजीए डिसप्ले लगा है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, एंड्रायड किटकैट 4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस फोन में 256 एमबी का रैम लगा है और यह वाई-फाई, हॉटस्पॉट एवं जी सेंसर के साथ काम करने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक, ए-20 स्मार्टफोन में एक गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर लगा है और इसमें 2जीबी रोम के साथ साथ संगीत, वीडियो फाइलों व भंडारण एप्लीकेशन के लिए 32जीबी तक विस्तार की सुविधा दी गई है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0