businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

माइक्रोमैक्स का कैनवास अमेज क्यू 395 लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Micromax launched new smartphone Canvas Amaze With 2GB RAM नई दिल्ली। मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवास सीरीज के अंतर्गत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स ने इस स्मार्टफोन को कैनवास अमेज क्यू 395 के नाम से लॉन्च किया है।

गौरतलब है कि हाल ही में माइक्रोमैक्स ने इस फोन को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया था। अब बात करें इसके फीचर्स की तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5 इंच का इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी है।

माइक्रोमैक्स का यह नया हैंडसेट ड्युल सिम सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। माइक्रोमैक्स ने इस फोन में 2 जीबी रैम दी है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढाया जा सकता है।

जहां तक कैमरे की बात है तो माइक्रोमैक्स ने इसमें 13 मैगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है जिसकी सहायता से आप अच्छी फोटोग्राफी और वीडियो बना सकते हैं। यह फोन 3जी कनेक्टीविटी के साथ आता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ, वाई फाई जैसे अन्य अन्य फीचर्स भी मौजूद हैं। इसमें कपंनी ने 2000 एमएएच पावर की बैट्री लगाई है।

कंपनी का दावा है कि यह 260 घंटों का स्टैंडबाय और 7 घंटों का टॉकटाइम देता है। इस फोन की कीमत 7999 रूपए रखी गई है और यह बिक्री के लिए ई कॉमर्स वेबसाइट ईबे पर उपलब्ध है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0