businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया टैबलेट "सरफेस-3"

Source : business.khaskhabar.com | Apr 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Microsoft launched new surface 3 tabletमाइक्रासॉफ्ट ने अपने सरफेस टैबलेट का छोटी स्क्रीन वाला सस्ता वर्जन "सरफेस 3" लॉन्च किया है। इसकी कीमत 499 डॉलर (करीब 31 हजार रूपये) से शुरू होगी। इसका प्रोसेसर भी थोडा कम पावरफुल है और कुछ अन्य फीचर्स भी नहीं हैं। नए डिवाइस की स्क्रीन 10.8 इंच की है। माना जा रहा है कि इसे एप्पल के आईपैड एयर के मुकाबले उतारा गया है।

इससे पहले के "सरफेस" वर्जन की स्क्रीन 12 इंच की थी। माइक्रोसॉफ्ट के सरफेस डिवीजन के हेड पनोस पनय ने बताया कि सरफेस 3 में सरफेस प्रो 3 वे चीजें हैं जिन्हें लोगों ने पसंद किया है। हमारी कोशिश है कि कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन और प्रोडक्टिविटी वाला डिवाइस दे सकें। नए सरफेस में हाईस्पीड कनेक्शन के साथ वायरलेस कैरियर से कनेक्ट करने की भी सुविधा है। माइक्रोसॉफ्ट इसका प्रचार लैपटॉप का विकल्प बताते हुए कर रहा है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0