businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हाईटेक फीचर के साथ पैनासोनिक ने लॉन्च किया इलुगा स्विच

Source : business.khaskhabar.com | Aug 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Panasonic launch new smartphone Eluga Switch with hi tech featuresनई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने अपनी इलुगा सीरिज के अंतर्गम एक नया हाईटेक फीचर वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। पैनासोनिक ने यह नया स्मार्टफोन इलुगा स्विच के नाम से लॉन्च किया है। इलुगा स्विच को उपभोक्ता अपराइट और इनवर्टेड स्विच कर सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई है। साथ ही इसकी स्क्रीन को ड्रैगन ट्राइल ग्लास से सुरक्षा भी दी गई है। यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.0 लॉलीपॉप वर्जन पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 2 जीबी रैम दी है।

इलुगा स्विच की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढा सकते हैं। यह फोन 4 जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। अच्छी फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मैगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है। साथ ही सेल्फी लवर्स के लिए इसमें फ्रंट में 8 मैगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है। अच्छे टॉकटाइम के लिए इसमें 2910 एमएएच की बैट्री लगाई गई है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 19900 रूपए रखी है। उपभोक्ता इस फोन को अमेजन वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0