businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वीडियोकॉन ने लॉन्च किया विंडोज 10 एलईडी टीवी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 29, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Videocon launched its new windows 10 LED TV, must Read नई दिल्ली। वीडियोकान ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर विंडोज 10 आधारित एलईडी टीवी पेश किया, जिसकी शुरूआती कीमत 39,990 रूपए है। यह टीवी एक पर्सनल कंप्यूटर की तरह भी काम कर सकता है और इसे अगले महीने बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।

वीडियोकान के प्रौद्योगिकी एवं नवप्रवर्तन प्रमुख अक्षय धूत ने कहा, "इस बदलते समय में हमें यह जरूरत महसूस हुई कि क्यों न हम अपने अपने ग्राहकों की सुविधा के मुताबिक प्रौद्योगिक तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करें। इसलिए हमने विश्व का पहला हाइब्रिड टीवी सह पीसी डिजाइन किया।"

धूत ने कहा कि कंपनी को दूसरी तिमाही में कम से कम पांच प्रतिशत बिक्री विंडोज परिचालित टीवी से और तीन प्रतिशत एंड्रायड पर चलने वाले सेटों से हासिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "फिलहाल हमने केवल 32 इंच और 40 इंच का टीवी पेश किया है और बाजार से प्रतिक्रिया के आधार पर हम 55, 65 और 24 इंच भी पेश करेंगे।"

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0