businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

व्हाट्सएप ने जारी किया नया अपडेट, जानिए नए फीचर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Whats app updated new feature for Youngstersनई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने पिछले दिनों स्टार मैसेज और गूगल ड्राइव बैकअप फीचर का ऎलान किया था जिसका अपडेट जारी कर दिया गया है। हालांकि इस नए वर्जन का अपडेट अभी सभी एंड्रॉयड यूजर्स के डिवाइस पर नहीं आ रहा है। व्हाट्सएप की वेबसाइट से इन अपडेट्स को मैनुअली डाउनलोड कर के इंस्टॉल करना होगा।

ये है नया फीचर स्टार मैसेज---

इस फीचर के जरिए आप खास मैसेज को स्टार करके बाद में पढ़ने के लिए स्टोर कर सकते हैं। यह फीचर जीमेल के फीचर के जैसा ही है जिसमें किसी खास मेल को स्टार से मार्क करने का ऑप्शन होता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप जल्दी में और किसी व्हाट्सएप गु्रप पर आपसे जुडी बाते हो रही हैं आप उसे स्टार मार्क कर सकते हैं। बाद में आप स्टार्ड सेक्शन से उसे पढ़ सकते हैं।

क्या है गूगल ड्राइव बैकअप फीचर---

व्हाट्सएप ने गूगल से बैकअप के लिए करार किया है जिसके तहत यूजर अपने व्हाट्सएप कंटेंट का बैकअप सीधे गूगल ड्राइव में ले सकता है। इस बैकअप में फोटो, म्यूजिक, चैट और वीडियो जैसे तमाम व्हाट्सएप कंटेंट का बैकअप आपके जीमेल से जुडे गूगल ड्राइव में लेने का ऑप्शन आएगा। इसके लिए आपको सेटिंग्स में चैट एंड कॉल्स सेक्शन में जाना है जहां आपको चैट बैकअप का ऑप्शन मिलेगा। यहां से आप अपने व्हाट्सएप का बैकअप ले सकते हैं।

ऎसे करे व्हाट्सएप के नए वर्जन को डाउनलोड---

सबसे पहले आप अपने व्हाट्सएप का वर्जन चेक कर लें अगर अपडेट का ऑप्शन हो तो अपडेट कर लें और अगर ऑप्शन ना मिले तो ये तरीका अपनाएं। व्हाट्सएप की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.whatsapp.com/android/ ) पर जाएं। यहां से व्हाट्सएप का नया वर्जन 2.12.342 डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे अपने एंड्रॉयड डिवाइस में इंस्टॉल कर लें।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0