businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वॉट्सऎप में छुपे हैं कई राज, क्या जानते हैं आप!

Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 WhatsApp has hidden many secretsदुनिया की सबसे लोकप्रिय इंस्टेट मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऎप का हाल ही में अपडेटेड वर्जन आया है। अपडेटेड वर्जन में बहुत से नए फीचर्स है, आप उन सभी फीचर्स के बारे में जानते भी होंगे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉट्सऎप पर एक फीचर ऎसा भी है जिससे आपको ये जानकारी मिल जाएगी कि आपने अब तक कितने मैसेज भेजे हैं और कितने मैसेज रिसीव किए हैं। इसके अलावा आपको वॉट्सऎप कॉलिंग से जुडी जानकारी भी मिल जाएगी। यह फीचर आपको यह भी बताएगा कि आपने कितनी कॉल्स की हैं और कितनी कॉल आपको रिसीव की है। यह सब जानने के लिए आप अपना वॉट्सऎप ओपन करें, Settings में जाएं उसके बाद Account में जाएं। उसके बाद Network Usage पर क्लिक करने पर आपको यह सारी जानकारी मिल जाएगी।

(Whatsapp-> Settings-> Account-> Network Usage)
इतना ही नहीं, अगर आप चाहते हैं कि आपके मैसेज और कॉल से जु़डी ये सभी जानकारी वहां से हट जाएं तो इसके लिए आप "नेटवर्क यूसेज" में सबसे नीचे की तरफ जाकर Reset Statistics पर क्लिक कर सारी डिटेल्स को रिमूव कर सकते हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0