businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

13 अगस्त को लांच होंगे शियोमी के शानदार फीचर वाले स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Aug 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Xiaomi soon will launch MIUI 7 on 13 August, Must readमोबाइल निर्माता कंपनी शिओमी अगले हफ्ते अपने दो नए स्मार्टफोन लांच करने जा रही है। शियोमी के दोनों फोन एमआई 5 और एमआईयूआई 7 के नाम से लांच किए जाएंगे। शियोमी अपने दोनो स्मार्टफोन अगले हफ्ते 13 अगस्त को चीन में लांच होंगे। साथ ही भारत में भी उपलब्ध होंगे।

एमआई 5 में 16 मैगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जिससे की आप अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं। शानदार सेल्फी लेने के लिए फ्रंट में 13 मैगापिक्सल का कैमरा होगा। इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 4 के साथ 5.2 इंच की होगी। फोन में अच्छे बैट्री बेकअप के लिए 3000 एमएच की बैट्री लगाई जाएगी। इसमें स्नैपड्रेगन प्रोसेसर लगा होगा।

फिलहाल कंपनी ने एमआईयूआई के फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। खबर है कि कंपनी विंडोज 10 पर आधारित टैबलेट भी लांच कर सकती है। गौरतलब है कि अपने हिसाब से कस्टमाइज करने के कारण लोगों में एमआईयूआई सिरीज के फोन काफी पसंद किए जाते हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0