businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जोलो बुधवार को लॉन्च करेगी ब्लैक 1 एक्स स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Oct 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Xolo Black 1X smartphone Set to Launch on Wednesdayनई दिल्ली। मोबाइल फोन निर्माता कंपनी जोलो बुधवार को ब्लैक ब्राड के तहत अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जोलो अपने इस नए स्मार्टफोन को ब्लैक 1 एक्स नाम से लॉन्च करेगी। लॉन्चिंग से पहले ही जोलो के इस नए स्मार्टफोन के फीचर लीक हो गए हैं।

खबर है कि जोलो ब्लैक 1 एक्स ई कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जोलो का यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी 4.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दे सकती है। साथ ही कंपनी इसमें 3 जीबी रैम लगाएगी।

जोलो ब्लैक 1 एक्स में 32 जीबी इनबिल्ट मैमोरी होगी। यह स्मार्टफोन ड्युल सिम सपोर्ट वाला होगा। यह स्मार्टफोन 4 जी कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। कैमरे की अगर बात करें तो कंपनी इसमें 13 मैगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ देगी और फ्रंट में 5 मैगापिक्सल का कैमरा होगा। इस जोलो ब्लैक 1 एक्स स्मार्टफोन की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0