businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टि्वन कैमरे के साथ जल्द लान्च होगा जोला ब्लैक

Source : business.khaskhabar.com | Jun 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Xolo will launch soon xolo black with twin cameras भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी जोलो अब एक नया सब ब्रांड ब्लैक लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने एक वीडियो टीजर रिलीज किया है, जिसमें फोन का फर्स्टलुक सामने आया है। वीडियो टीजर में एक काले रंग का स्लमि स्मार्टफोन दिखाया गया है, जिसमें टि्वन कैमरा लगा हुआ है।

अभी फोन के रीयर व्यू को ही सामने लाया गया है, जबकि 30 सेकेंड के इस टीजर में बताया गया है कि इस फोन में दाग-धब्बे नहीं लगेंगे। जोलो ब्लैक में पीछे दो कैमरों के बीच में फ्लैश की भी सुविधा होगी। साथ ही इसका पिछला भाग ग्लास पैनल का बना होगा।

जानकारी के मुताबिक, यह एक 4जी फोन है और एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित हाइव 1.5 यूजर इंटरफेस पर काम करेगा। कंपनी ब्लैक सब ब्रांड के तहत हर तीन महीने पर एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जोलो ब्लैक सीरीज फोन की जल्द ही फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग की जाएगी।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0