businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जेडटीई ने हाईटेक फीचर के साथ लॉन्च किया नया स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Sep 04, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 ZTE  Launch Axon Elite smartphone With Fingerprint Sensor at IFA 2015नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी जेडटीई ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जेडटीई ने यह स्मार्टफोन बर्लिन में चल रहे आइफा 2015 टेक इवेंट में लॉन्च किया है। नए स्मार्टफोन को कंपनी एक्जोन इलाइट के नाम से लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के फीचर हाइटेक हैं। इसमें कंपनी ने 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी है। साथ ही इस फोन की बॉडी मेटल की बनी है।

जेडटीई का यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1.1 लॉलीपाप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जेटीई के इस नए स्मार्टफोन में कंपनी ने 3 जीबी रैम लगाई है। साथ ही इस फोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है। यह स्मार्टफोन 4जी कनेक्टीवीटी के साथ आएगा। अगर कैमरे की बात करें तो इसमें ड्युल लैंस के साथ 13 और 2 मैगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

सेल्फी लवर्स के लिए इसके फ्रंट में कंपनी ने 8 मैगापिक्सल का कैमरा दिया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 31,100 रूपए रखी है। फिलहाल यह फोन बिक्री के लिए फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम में उपलब्ध होगा।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0