businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लपकने वाली डील… किआ की कारों पर मिल रहा लाखों रुपये की बचत का मौका

Source : business.khaskhabar.com | May 08, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 a bargain to grab… opportunity to save lakhs of rupees on kia cars 812151
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारत के आटोमोबाइल मार्केट में किआ धूम मचाने वाली डील लेकर आई है। निर्माता की ओर से इन कारों पर हर महीने कई ऑफर दिए जाते हैं। इस महीने किस गाड़ी पर निर्माता की ओर से किस तरह का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

किआ सोनेट पर क्या है ऑफरः 

किआ की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर किआ सोनेट को ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी के किसी भी वेरिएंट पर निर्माता की ओर से ऑफर नहीं दिया जा रहा है। लेकिन डीलरशिप पर ऑफर लिया जा सकता है। Kia Sonet की एक्स शोरूम कीमत 7.30 लाख रुपए से शुरू होती है। 

किआ सिरोस पर होगी बचतः 

किआ की दूसरी सब फोर मीटर एसयूवी सिरोस को इस महीने खरीदने पर भी बचत का मौका दिया जा रहा है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को खरीदने पर करीब 50 हजार रुपए तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। यह ऑफर एक्सचेंज, स्क्रैपेज और कैश डिस्काउंट के तौर पर दिया जा रहा है। किआ सिरोस की एक्स शोरूम कीमत 8.40 लाख रुपए से शुरू होती है। 

किआ कैरेंस क्लाविस पर कितनी होगी बचतः 

किआ की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर कैरेंस क्लाविस की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी के ICE वेरिएंट्स पर 70 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। किआ कैरेंस क्लाविस की एक्स शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये से शुरू होती है। 

किआ सेल्टोज पर भी होगी बचतः 

किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर सेल्टोज की बिक्री की जाती है। इस महीने इस एसयूवी पर लायल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के तहत बचत की जा सकती है। किआ सेल्टोज की एक्स शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये से शुरू होती है।

[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0