एसुस ने RTX 50-सीरीज़ GPUs के साथ उतारे नए ROG और TUF गेमिंग लैपटॉप्स
Source : business.khaskhabar.com | Jun 10, 2025 | 
पुणे। भारत के नंबर 1 गेमिंग ब्रांड, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (ROG) की मूल कंपनी एसुस इंडिया ने गेमिंग की दुनिया में एक और बड़ा कदम रखा है। कंपनी ने अपने ROG और TUF गेमिंग सीरीज़ में पाँच नए हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप मॉडल लॉन्च किए हैं।
ये अत्याधुनिक डिवाइसेज विशेष रूप से उन उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो गेमिंग की दुनिया में नए हैं लेकिन प्रीमियम अनुभव से कोई समझौता नहीं करना चाहते। ये नए लैपटॉप गेमिंग के शौकीनों के साथ-साथ क्रिएटिव कंटेंट बनाने वाले पेशेवरों के लिए भी एक शानदार अपग्रेड साबित होंगे।
नए लॉन्च किए गए मॉडलों में TUF गेमिंग A16 और TUF गेमिंग F16 शामिल हैं, जो NVIDIA® GeForce RTX™ 5070 GPU तक की शक्ति से लैस हैं।
ये दोनों मॉडल दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ अपनी मजबूत और टिकाऊ डिज़ाइन के लिए भी जाने जाएंगे।
एसुस ने गेमिंग टेक्नोलॉजी को और आगे बढ़ाते हुए 2025 की NVIDIA GPU सीरीज़ के साथ ROG Zephyrus G14 RTX 5060 और ROG Strix G16 RTX 5070 और 5060 वेरिएंट्स भी पेश किए हैं। इन नए लैपटॉप्स के साथ, एसुस ROG एक बार फिर से गेमिंग के स्तर को ऊपर उठा रहा है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और पूरी तरह से इमर्सिव गेमिंग अनुभव शामिल है।
गेमिंग लाइनअप की नई रेंज पर टिप्पणी करते हुए, एसुस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, कंज़्यूमर और गेमिंग पीसी, अर्नोल्ड सू ने कहा, "2025 का नया ROG और TUF लाइनअप एसुस की गेमिंग इनोवेशन की सीमाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। NVIDIA GeForce RTX 50-सीरीज के नए GPU और नेक्सट-जेन प्रोसेसर को शामिल कर हम हर गेमर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन प्रदर्शन, पोर्टेबिलिटी और मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
हम हमेशा नई और अनोखी सोच व अनुभवों की तलाश में रहते हैं, और यही अनुभव हम भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को देना चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि इस लॉन्च के साथ, एसुस भारत में ROG इकोसिस्टम को और सशक्त बना रहा है, ताकि गेमर्स और क्रिएटर्स को परफॉर्मेंस-फर्स्ट डिवाइसेज की एक विस्तृत रेंज मिल सके।
[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]
[@ नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये]
[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]