businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट लॉन्च, भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार बनी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 toyota innova hycros facelift launched becomes india first flex fuel hybrid electric car 863486
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारतीय बाजार में टोयोटा ने अपनी नई टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट को 19.59 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, यह भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार है। इसे डिजाइन में हल्के बदलाव और फीचर्स में अपग्रेड के साथ लाया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Toyota Innova Hycross facelift को और किन खास फीचर्स साथ लॉन्च किया गया है? 

टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट की कीमतः 
नई टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट की शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत पेट्रोल GX वेरिएंट के लिए 19.59 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, Flex Fuel Strong Hybrid पावरट्रेन के साथ इसकी शुरुआती कीमत 19.99 लाख रुपये है। इनोवा हाईक्रॉस के फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड पावरट्रेन को G, GX, VX और ZX वेरिएंट में लेकर आई है। इसके अलावा, GX वेरिएंट पारंपरिक पेट्रोल इंजन के साथ ही ऑफर किया जाएगा। 

टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट का डिजाइनः 

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के डिजाइन में हल्का बदलाव किया गया है। इसके फ्रंट में पहले से ज्यादा चौड़ी ग्रिल दी गई है। इसमें सिल्वर फिनिश वाले ज्योमेट्रिक एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके ऊपरी हिस्से में ब्लैक सेक्शन के साथ Toyota का लोगो लगाया गया है। इसके दोनों तरफ ही प्रोजेक्टर LED हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा, हेडलैंप्स में डबल-स्टैक्ड DRLs दिए गए हैं। साथ ही बंपर के दोनों किनारों पर बड़े डार्क हाउसिंग और नीचे सिल्वर फिनिश वाली ट्रिम भी दी गई है। 

साइड प्रोफाइल में मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, क्रोम डोर हैंडल और व्हील आर्च क्लैडिंग भी मिलती है। इसके पीछे की तरफ डबल-स्टैक्ड टेललैंप्स, रूफ स्पॉयलर और शार्क फिन एंटीना भी दिया गया है। नई Innova Hycross को कुल पांच कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है। इसे सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, एटिट्यूड ब्लैक माइका और ब्लैकिश अगेहा ग्लास फ्लेक कलर में लेकर आया गया है। 

टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट का इंटीरियरः 

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के केबिन में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके डिस्प्ले सेटअप में किया गया है। इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और लगभग इसी साइज का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इतना ही नहीं, केबिन को पियानो ब्लैक डोर ट्रिम और अपडेटेड रियर टेबल के साथ और भी बेहतर बनाया गया है। 

नई इनोवा हाइक्रॉस को अब दो तरह के सीटिंग लेआउट में लेकर आया गया है। इसका एक एक 7-सीटर, जिसमें बीच की लाइन में कैप्टन सीटें दी गई है और दूसरा 8-सीटर, जिसमें बीच की लाइन में बेंच सीट दी गई है। 


टोयोटा इनोवा हाइक्रोस फेसलिफ्ट के फीचर्सः 

नई Innova Hycross में दिए गए फीचर्स की बात करें तो इसे और भी बेहतर कर दिया गया है। इसके दूसरी रो में पावर्ड ओटोमन सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और आठ-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ मेमोरी फंक्शन फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सबवूफर के साथ 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम को भी दिया गया है। 

वहीं, ड्राइवर सीट में मेमोरी फंक्शन के साथ 8-वे पावर एडजस्टमेंट और को-ड्राइवर सीट में 4-वे पावर एडजस्टमेंट की सुविधा है। तीनों रो के यात्रियों के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं। इसके अलावा, डैशबोर्ड व डोर पैनल पर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]


Headlines