बजाज पल्सर 125 निओन अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक, जानें इसकी खूबियां
Source : business.khaskhabar.com | May 25, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली बजाज ऑटो की सबसे ज्यादा बिक्री वाली पल्सर सीरीज भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कामयाब हुई है। कंपनी ने Pulsar 125 Neon ग्राहकों को खासी पसंद आ रही है। यह बाइक ऐसे ग्राहकों को टारगेट करती है जो पावर के साथ माइलेज भी चाहते हैं। नई Pulsar 125 Neon के साथ काफी समय बिताने के बाद इसका रिव्यू हम आपके लिए लेकर आये हैं।
आइए जानते हैं, क्या यह वाकई 125 cc सेगमेंट में एक लम्बी पारी खले पाएगी? आइए जानते हैं...
बजाज की Neon सीरिज यूथ को ध्यान में रखते हुए बनाई है। और जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। पहली ही नजर में यह बाइक आपको Pulsar 150 Neon की याद दिलाएगी। इस बाइक में इंजन को छोड़कर बाकी सब कुछ वैसा ही है जैसा Pulsar 150 Neon में देखने को मिलता है।
खैर नई Pulsar 125 Neon भी काफी बेहतर नजर आती है। इसमें ग्रैब रेल, रियर काउल पर 3D LOGO, पल्सर LOGO और ब्लैक एलॉय व्हील्स इसे काफी रिच फील देते हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है लेकिन हमारे हिसाब से अब बजाज को इसके डिजाइन और बैकलाइट कलर को अपग्रेड करने की जरूरत है। ओवरआल इस बाइक का लुक पसंद आया।
बाइक की लंबाई और चौड़ाईः Pulsar 125 Neon की लंबाई 2,055mm, चौड़ाई 755mm और ऊंचाई 790mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 1,320 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 165mm दिया है। बाइक का वजन 140 किलोग्राम और इसका फ्यूल टैंक 11.5 लीटर का है। Pulsar 125 Neon अपने की सबसे ज्यादा वजन वाली बाइक है। Pulsar 125 Neon दो वेरिएंट ड्रम और डिस्क में उपलब्ध है। इसके ड्रम ब्रेक वर्जन की कीमत 64,000 रुपये है तो डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 66,618 रुपये है। यह बाइक तीन कलर ऑप्शन्स - Neon Blue, Solar Red और Platinum Silver मिलते हैं, लेकिन हमें राइड के लिए इसका Solar Red कलर मिला जो वाकई इस बाइक को एक अलग अपील देता है।
इंजन और माइलेज के बारे में जानेंः आप में से ज्यादातर लोगों ने हमसे पूछा है कि नई Pulsar 125 Neon में कौन सा इंजन है ? क्या इसमें डिस्कवर वाला इंजन है ? इस बारे में जब हमनें बजाज से पूछा तो उन्होंने बताया कि इसमें पल्सर सीरिज का इंजन है लेकिन उसे 125cc कैटेगरी में लाने के लिए इसमें कुछ टेक्निकल बदलाव भी किये हैं।
कंपनी ने यह भी दावा है कि इसकी परफॉरमेंस निराश होने का मौका नहीं देगी।
और यही जानने के लिए मैं निकल पड़ा इसकी टेस्टिंग के लिए…बाइक में शुरूआती पिकअप आखिर तक बना रहता है। इसकी हैंडलिंग आत्मविश्वास हर सम्स्य बनाए रखती है। 0-60 और 0-80 kmph की रफ्तार यह आसानी से पकड़ लेती है। लेकिन 80-100 kmph की रफ्तार पकड़ने के लिए बाइक को थोड़ा समय लगता है। लेकिन हम आपको हाई स्पीड में राइड करने की सलाह नहीं देंगे। आप इस बाइक को 60-70 kmph की रफ्तार से चलाकर देखिये आपको मजा आएगा।
[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]
[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]
[@ आपका तनाव संतान को दे सकता है मधुमेह ]