businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कारोबार : मौसम खराब होने से उत्पादन प्रभावित, गुड़ 50 रुपए महंगा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 11, 2024 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 business production affected due to bad weather jaggery costlier by rs 50 624223गुड़ लड्‌डू 3950 से 4200 रुपए तथा ढैया 3850 से 4100 रुपए प्रति क्विंटल
जयपुर (रामबाबू सिंघल)। उत्पादन केन्द्रों पर मौसम खराब होने से गुड़ में एक बार फिर से तेजी का रुख देखा जा रहा है। जयपुर मंडी में गुड़ लड्‌डू 3950 से 4200 रुपए तथा ढैया 3850 से 4100 रुपए प्रति क्विंटल पर 50 रुपए मजबूत हो गया। सप्लाई लाइन टूटने से गुड़ में और तेजी के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं।
उधर, उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर मंडी में गुड़ का स्टॉक 8 लाख कट्‌टे के आसपास हो गया है। जो कि पिछले साल की तुलना में 1 लाख कट्‌टे कम है। सांगली लाइन में गुड़ की बिकवाली कमजोर होने से भावों में तेजी का रुख रहा।
जानकारों के अनुसार उत्तर प्रदेश की मंडियों में आने वाले समय में गुड़ की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। खपत का सीजन होने के साथ-साथ स्टॉकिस्टों की लिवाली भी बढ़ सकती है। इसे देखते हुए गुड़ की कीमतों में फिलहाल गिरावट की उम्मीद नहीं है।

वर्तमान में हमारे देश में लगभग 80 लाख टन गुड़ विभिन्न रूपों में प्रति वर्ष उत्पादित किया जाता है। इसमें करीब 56 फीसदी मात्रा अकेले उत्तर प्रदेश में ही बनाई जाती है। देश के अन्य प्रदेशों में भी गुड़ बड़े पैमाने पर उत्पादित किया जाता है। गुड़ हमारे भोजन का आवश्यक अंग होने के कारण यहां वर्ष भर उपयोग किया जाता है। भोजन में यह शरीर को स्फूर्ति व शक्ति देने के साथ-साथ शरीर के पुराने तन्तुओं को बदलने वाला माना गया है।
आयुर्वेद के मुताबिक गुड़ औषधीय गुणों का भंडार भी कहलाता है। इस बीच देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। चीनी के मुकाबले फिलहाल गुड़ की खपत ज्यादा है। जबकि चीनी की औद्योगिक मांग कुछ कमजोर चल रही है। इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन के अनुसार ऐसा कहा जा सकता है कि अभी चीनी की कीमतों में सीजनल नरमी है। मार्च तक स्थिति ज्यादा बदलने की संभावना नहीं है। अप्रैल से चीनी के भावों में कुछ तेजी आ सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]