businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दिल्ली ईवी पॉलिसी ड्राफ्ट से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में आ सकता है तेज उछाल : रिपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 15, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 delhi ev policy draft could trigger sharp surge in electric vehicle sales report 806331नई दिल्ली । दिल्ली सरकार के इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी ड्राफ्ट (2024-2030) के लागू होने के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि,इससे खरीदार छोटी अवधि में ईवी खरीद को स्थगित कर सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई। 
एक्सिस डायरेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 40,000 करोड़ रुपए के सरकारी परिव्यय के साथ तैयार किए गए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी ड्राफ्ट में अग्रिम प्रोत्साहन, सख्त नियम और स्क्रैपेज से जुड़े लाभों के जरिए ईवी को अपनाने में तेजी लाने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है।
दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी ड्राफ्ट के मुताबिक, जनवरी 2027 से केवल इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का पंजीकरण किया जाएगा। फिर अप्रैल 2028 से केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण दिल्ली में होगा। 
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि अंतरिम अनिश्चितता को देखते हुए, नीतिगत स्पष्टता आने तक निकट भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को स्थगित किए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया, "एक बार लागू होने के बाद, दबी हुई मांग और बेहतर प्रोत्साहन की स्पष्टता के कारण, इस नीति से अगले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है।" 
रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्राफ्ट पॉलिसी उन निर्माताओं के पक्ष में है जिन्होंने शुरुआती निवेश किया है और अब उनके पास स्केलेबल प्लेटफॉर्म मौजूद हैं और जिनके उत्पादों की बाजार में अच्छी पकड़ है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया, "दोपहिया वाहनों में, स्थापित पोर्टफोलियो वाले अग्रणी निर्माता बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं, जबकि कम पैठ वाले मौजूदा निर्माता इलेक्ट्रिक वाहनों में निवेश बढ़ा रहे हैं। यात्री वाहनों में, शुरुआती कंपनियों को बढ़त हासिल है, जबकि अन्य कंपनियों से आगामी लॉन्च के माध्यम से विस्तार करने की उम्मीद है।"
तिपहिया वाहन सेगमेंट में बाजार अभी भी अत्यधिक केंद्रीकृत है, जिसे नियामक आदेशों का समर्थन प्राप्त है जो प्रमुख खिलाड़ियों को और मजबूत बनाते हैं।
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, ब्रोकरेज फर्म ने "चुनिंदा" और मजबूत मूल्य निर्धारण क्षमता और सुस्थापित इलेक्ट्रिक वाहन उत्पाद पोर्टफोलियो वाले निर्माताओं को प्राथमिकता दी है।
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि नीति का रणनीतिक प्रोत्साहन ढांचा शुरुआती चरण में ही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है, जिसके तहत पहले वर्ष में प्रति किलोवाट10,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा (अधिकतम 30,000 रुपए तक)।
दूसरे वर्ष में प्रोत्साहन राशि घटकर 6,600 रुपए और तीसरे वर्ष में 3,300 रुपए हो जाएगी। यात्री वाहनों पर दी जाने वाली प्रत्यक्ष सब्सिडी समाप्त कर दी गई है और वित्तीय दक्षता में सुधार के लिए स्क्रैपेज प्रोत्साहन और कर लाभों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
मजबूत हाइब्रिड वाहनों को 50 प्रतिशत सड़क कर छूट (30 लाख रुपए से कम) दी गई है, क्योंकि नीति ने उनकी परिवर्तनशील भूमिका को स्वीकार किया है।
--आईएएनएस
 

[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]


[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]