businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लंबी दूरी के लिए फोर्स मोटर्स ने लान्च की ट्रैवलर एन रेंज, बेहतर आराम और आधुनिक फीचर्स के साथ

Source : business.khaskhabar.com | May 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 force motors launches traveller n range for long distances with enhanced comfort and advanced features 811363
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

बड़े परिवार और लंबी दूरी के लिए फोर्स कंपनी ने नई ट्रैवलर लान्च की है। इसमें आराम, सुविधा, मजबूती और प्रदर्शन के मामले में बड़े सुधार किए हैं। इसके साथ ही, अब इस गाड़ी को रखना और इसकी देखभाल करना पहले से सस्ता और आसान हो गया है। Force Motors अब पूरी तरह से अपनी आने वाली सभी गाड़ियां इसी नई Traveller N रेंज के मुताबिक बनाएगी और यह पुरानी Traveller की जगह लेगी। 

बाजार में दबदबाः 
40 साल से भी ज्यादा पुरानी विरासत के साथ फोर्स ट्रैवलर ने इस सेगमेंट को बनाया है और आज भी 70% से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। Ambulance, स्कूल बस और डिलीवरी वैन जैसी जरूरतों को पूरा करते हुए ट्रैवलर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। 

क्वालिटी सिस्टम हुआ बेहतरः 

इस बार गाड़ी की बनावट को और मजबूत किया गया है। Urbania से मिली सीख का इस्तेमाल करके कंपनी ने अपनी निर्माण प्रक्रिया और क्वालिटी सिस्टम को और भी बेहतर बनाया है। नई Traveller N रेंज न केवल कंपनी पर बने भरोसे को आगे बढ़ाती है बल्कि यह आज के ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से ज्यादा बेहतर है। 

नई रेंज में सुधारः 
इसके अंदर का माहौल अब पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक कार जैसे हो गया है। इसमें पूरी तरह से नया कॉकपिट, डिजिटल क्लस्टर और 9-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। साथ ही, बेहतर आराम के लिए नई सीटें लगाई गई हैं और केबिन को शांत रखने के लिए NVH को काफी कम किया गया है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें बिल्कुल नया HVAC सिस्टम भी दिया गया है। इसमें सामने की तरफ DRL और LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ नया फ्रंट लुक दिया गया है और पीछे के हिस्से को भी आधुनिक रूप देने के लिए दोबारा डिजाइन किया गया है। 

मजबूती परफॉर्मेंस और बेहतर तकनीकः 
इसकी बनावट को मजबूती देने के लिए शीट मेटल स्ट्रक्चर को नए तरीके से तैयार किया गया है और बॉडी अडजस्ट को भी कम किया गया है। इसे बनाने में आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक्स और ऑटोमेटेड डोर होमिंग का इस्तेमाल किया गया है जिससे गाड़ी की बिल्ड क्वालिटी और मजबूती पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और भरोसेमंद हो गई है। 

कैसा है इंजनः 
यह गाड़ी FM 2.6 CR इंजन के साथ आथी है जो BS-VI स्टेज-2 के उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। एंबुलेंस, स्कूल बस और डिलीवरी वैन के रूप में उपलब्ध है। इस नई रेंज के साथ कंपनी Force Care की सुविधा दे रही है जिसमें वारंटी, मरम्मत और रोडसाइड असिस्टेंट जैसे फायदे शामिल हैं। नई Force Traveller N रेंज की बुकिंग मई 2026 के मध्य से देशभर की फोर्स मोटर्स डीलरशिप पर शुरू हो जाएगी।

[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]


[@ कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा]


[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0