businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने व चांदी में तेजी का सिलसिला टूटा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 06, 2017 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver prices go down 152999नई दिल्ली। आभूषण विक्रेताओं की ओर से मांग घटने और कमजोर वैश्विक संकेतों के के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले तीन दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और सोना 20 रूपए की गिरावट के साथ 28,710 रूपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठान से चांदी भी 500 रूपए की गिरावट के साथ 40,100 रूपए प्रति किलो रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विकेताओं की मांग में गिरावट के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। गत तीन कारोबारी सत्रों में सोने में कुल 430 रूपए की तेजी आई थी। सिंगापुर में सोना 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,174.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.39 डॉलर प्रति औंस रह गया।

स्थानीय बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 20-20 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 28,710 रूपए और 28,560 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए गिन्नी 24,200 रूपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। चांदी तैयार 500 रूपए की गिरावट के साथ 40,100 रूपए प्रति किलो और साप्ताहिक डिलीवरी 470 रूपए की गिरावट के साथ 40,110 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 71,000 रूपए और बिकवाल 72,000 रूपए प्रति सैकडा पर स्थिर रहा।

[@ सूरज की किरणें देती हैं चमत्कारी लाभ]


[@ जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने]


[@ क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0