businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने व चांदी में100-100 रूपए की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 23, 2017 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver prices hike by 100 rupee 176522नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में तेजी व सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोना 100 रूपए की तेजी के साथ 29,850 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठान बढने से चांदी का भाव भी 100 रूपए की तेजी के साथ 43,200 रूपए प्रति किलो हो गया। न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,237.20 डॉलर प्रति औंस के भाव बोला गया जबकि चांदी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता 100-100 रूपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,850 रूपए और 29,700 रूपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुए। बुधवार को इनमें 200-200 रूपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्नी 24,500 रूपए प्रति आठ ग्राम के भाव पर स्थिर रही। चांदी तैयार 100 रूपए की तेजी के साथ 43,200 रूपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 65 रूपए के सुधार के साथ 42,590 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई। चांदी सिक्का (लिवाल) 73,000, (बिकवाल) 74,000 रूपए प्रति सैंकडा के पूर्वस्तर पर बना रहा।

[@ ये कैसे होनहार! कॉपी देखें तो हंसेंगे]


[@ बृहस्‍पति रहेंगे वक्री, किन राशियों के होंगे वारे-न्यारे, किनके फिरेंगे दिन ]


[@ ऐसे पता चलता है व्यक्ति का आकर्षण]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0