businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना100 रूपए,चांदी1600 रूपए चमकी

Source : business.khaskhabar.com | July 04, 2016 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver shineprices go up 53348 नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सफेद धातु के 2 साल में पहली बार 21 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार जाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी 1,600 रूपए मजबूत होकर सवा 2 साल से अधिक के उच्चतम स्तर 46,800 रूपए प्रति किलो पर पहुंच गई। सोना भी 100 रूपए उछलकर 30,650 रूपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। चांदी में यह लगातार 5वें कारोबारी दिवस तेजी बनी रही है।

पिछले 5 कारोबारी दिवस में यह 4900 रूपए मजबूत हो चुकी है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को यह 2,220 रूपए चढी थी। लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदी हाजिर 0.40 डॉलर की बढ़त लेकर 20.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान यह एक समय 21.11 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी। विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक स्तर पर औद्योगिक मांग आने के कारण सफेद धातु में लगातार बढत दर्ज की जा रही है।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार में जारी अनिश्चितता ने दोनों कीमती धातुओं को बल दिया है। इस दौरान लंदन में सोना हाजिर 8.10 डॉलर मजबूत होकर 1349.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के कारण न्यूयॉर्क में सोमवार को कोई कारोबार नहीं हुआ। चांदी हाजिर 1,600 रूपए चमककर 46,800 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह 15 मार्च 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है।

चांदी वायदा भी 2,155 रूपए उछलकर 47,715 रूपए प्रति किलो बोली गई। सोना स्टैंडर्ड 100 रूपए तेज होकर 30,650 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही तेज होकर 30,500 रूपए प्रति 10 ग्राम बोला गया जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 23,400 रूपए पर स्थिर रही।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0