businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना 20 रूपए,चांदी 200 रूपए मजबूत

Source : business.khaskhabar.com | Sep 02, 2016 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold prices up by 20silver by 200 rupees 78060नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में जारी गिरावट के बीच कम दाम पर हुई खरीददारी के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना चार कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरने में कामयाब रहा। यह 20 रूपए मजबूत होकर 30,970 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

मजबूत औद्योगिक मांग के दम पर लगातार दूसरे कारोबारी दिवस चढी। यह 200 रूपए चमककर डेढ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर 45,100 रूपए प्रति किलो बोली गई। लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.2 डॉलर कमजोर होकर 1,310.7 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना का दिसंबर वायदा भी 3.2 डॉलर टूटकर 1,313.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में सितंबर में ब्याज दर बढोतरी की आशंका से कीमती धातुओं में गिरावट जारी है। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भरी इन पर दबाव रहा है। विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की नजर अमेरिका में जारी होने वाले गैर-कृषि क्षेत्र के रोजगार के आंकडों की ओर लगी है। इस बीच, लंदन में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर गिरकर 18.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0