businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने में 200,चांदी में 100 रूपए की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 22, 2017 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold silver lose sheen prices plummet 176188नई दिल्ली। आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 200 रूपए की गिरावट के साथ 29,750 रूपए प्रति 10 ग्राम रह गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठान घटने से चांदी के भाव भी 100 रूपए की गिरावट के साथ 43,100 रूपए प्रति किलो रह गए। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,234.30 डॉलर प्रति औंस रह गये।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 200-200 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,750 रूपए और 29,600 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। मंगलवार को इसमें 250 रूपए की तेजी आई थी। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,500 रूपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। चांदी तैयार के भाव 100 रूपए की गिरावट के साथ 43,100 रूपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 70 रूपए गिरावट 42,655 रूपए प्रति किलो पर बंद हुए।

[@ इस मंदिर में मूर्तियां बोलती हैं, वैज्ञानिक भी हैं हैरान]


[@ परीक्षा और इंटरव्यू में पानी हैं सफलता तो अपनाएं ये उपाय]


[@ क्या आप जानते हैं नारियल तेल के चमत्कारी लाभ को]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0