businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दार्जिलिंग चाय के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ग्लोबल कैंपेन शुरू करेगी: पीयूष गोयल

Source : business.khaskhabar.com | Nov 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 government to launch global campaign to boost darjeeling tea exports piyush goyal 863701नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को दार्जिलिंग के चाय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। दार्जिलिंग पहाड़ियों में चाय उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ चर्चा के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दार्जिलिंग चाय के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष मार्केटिंग अभियान शुरू करेगी और निर्यातकों को माल ढुलाई (फ्रेट) लागत में राहत देने के उपाय भी लागू करेगी। 
कुर्सियांग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गोयल ने कहा, "हमारी चाय के निर्यात को बढ़ाने और यहां के चाय उद्योग को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए निर्यात संवर्धन मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर का मार्केटिंग अभियान शुरू किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय लिया जा चुका है।"
उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग और अन्य चाय उत्पादक क्षेत्रों के निर्यातकों को ऊंची अंतर्देशीय माल ढुलाई लागत का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार निर्यात संवर्धन मिशन के तहत विशेष सहायता प्रदान करेगी, जिससे भारतीय चाय की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ सके।
गोयल ने चाय उद्योग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी घोषणा की। इनमें चाय नीलामी प्रणाली में अधिक पारदर्शिता लाना, दार्जिलिंग चाय के भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग के दुरुपयोग पर रोक लगाना और टी बोर्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं को और सरल बनाना शामिल है।
उन्होंने कहा, "'चाय पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों से कई उपयोगी सुझाव मिले। कुछ सुझाव टी बोर्ड की प्रक्रियाओं और कारोबारी सुगमता से जुड़े थे, जबकि कुछ निर्यात बढ़ाने के उपायों पर केंद्रित थे। इनमें से कई सुझावों पर तत्काल निर्णय लिए गए हैं।"
गौरतलब है कि दार्जिलिंग टी को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित चायों में गिना जाता है। वर्ष 2004 में यह जीआई टैग प्राप्त करने वाला भारत का पहला उत्पाद बना था। हालांकि हाल के वर्षों में उत्पादन में गिरावट और अन्य चुनौतियों के कारण दार्जिलिंग चाय उद्योग दबाव का सामना कर रहा है।
गोयल ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा ब्लैक टी उत्पादक और कुल चाय उत्पादन के मामले में दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत विभिन्न प्रकार की चाय का उत्पादन करता है और उसका निर्यात दुनिया के अनेक देशों में किया जाता है।
उन्होंने चाय की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए गुणवत्ता सुधार और ब्रांडिंग दोनों आवश्यक हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का चाय निर्यात बढ़कर लगभग 8,718 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
--आईएएनएस

[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]


[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]


[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]


Headlines