businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट अक्टूबर में आ सकती है, जानिए फीचर्स, कीमत और इंजन

Source : business.khaskhabar.com | Sep 09, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 honda elevate facelift may arrive in october know features price and engine 843289
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

होंडा भारत में एसयूवी एलिवेट की पहली फेसलिफ्ट लान्च करने की तैयारी में है। यह अपडेट Honda के लिए काफी जरूरी समय में आया है क्योंकि मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला काफी बढ़ गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फेसलिफ्ट को पूरी तरह नया लुक देने के बजाय डिजाइन में कुछ ही बदलावों की उम्मीद है। इसके बंपर, अलॉय व्हील्स और लाइटिंग एलिमेंट्स में बदलाव की उम्मीद है जबकि Elevate का कुल आकार पहला जैसा ही रह सकता है। टेल-लैंप्स में नए लाइटिंग ग्राफिक्स मिल सकते हैं जबकि फ्रंट में Honda की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित होकर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। 

केबिन और इंटीरियरः 

हालांकि, केबिन में ज्यादा बड़े और खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Honda की तरफ से एक 10.25 इंच की टचस्क्रीन भी दी जा सकती है जो अपडेटेड सिटी में मिलने वाली यूनिट जैसा ही है। इसके डैशबोर्ड के लेआउट को पूरी तरह बदले बिना नए अपहोल्स्ट्री और केबिन ट्रिम भी मिलने की उम्मीद है जिससे Elevate ज्यादा आधुनिक लग सकती है। 

कमियां होंगी दूरः 

बता दें कि, Honda उन फीचर्स की कमियों को दूर कर सकती है जो बाकी गाड़ियों के मुकाबले काफी साफ नजर आने लगी थीं। Facelift मॉडल में फैक्ट्री-फिटेड के तौर पर 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी मिलने की उम्मीद है। 

इंजन और गियरबॉक्सः 
Elevate Facelift में मौजूदा 1.5 लीटर, 4-सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को ही जारी रखने की उम्मीद है। यह इंजन 121hp की पावर और 145nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे या तो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 7-स्टेप CVT ऑटोमैटिक के साथ पेश किया जाता है। 

स्ट्रॉंग हाइब्रिड विकल्पः 
बता दें कि, Honda City में 1.5 लीटर स्ट्रॉंग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 126hp की पावर और 253nm का टॉर्क देता है। हालांकि, Elevate सिटी पर ही आधारित है लेकिन Honda ने अभी तक Elevate में यह हाइब्रिड इंजन नहीं दिया है। Honda Elevate की एक्स-शोरूम कीमत 11.81 लाख रुपए से 16.36 लाख रुपए के बीच है। नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत भी इसी के आस-पास होने की उम्मीद है।

[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


Headlines