businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नेस्ले इंडिया ने मैगी की किस्में फिर से लांच की

Source : business.khaskhabar.com | Apr 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 maggie varieties of nestle india launch again 30295नई दिल्ली। नेस्ले इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने मैगी की दो किस्में -मैगी वेजिटेबल आटा और मैगी ओट्स नूडल्स- फिर से लांच की हैं। कंपनी ने साथ ही कहा कि नील्सन की रपट के मुताबिक नूडल्स श्रेणी में नेस्ले इंडिया ने 50 फीसदी से अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि दोनों नूडल किस्में क्रमश: 80 ग्राम के पैकेट की कीमत 20 रुपये और 73 ग्राम के पैकेट की कीमत 25 रुपये की प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध होंगी।

नेस्ले इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, ‘‘ताला लांचिंग के साथ हम ग्राहकों को और अधिक विकल्प दे रहे हैं और अपनी बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह भी खुशी है कि हम हर महीने वृद्धि कर रहे हैं और 50 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ हम नूडल श्रेणी में सबसे आगे चल रहे हैं।’’(IANS)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0