businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के लान्च की तैयारी पूरी..यहां पढ़िए पूरी डिटेल

Source : business.khaskhabar.com | Jun 28, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maruti brezza facelift launch all set read full details here 824784
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
मारुति ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को ऑफर किया जाता है। निर्माता जल्द ही इस गाड़ी के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा। किस तरह के बदलाव के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। 

हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को जल्द ही अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद Maruti Brezza Facelift को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। 

ये होंगे बदलावः 

निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी को औपचारिक तौर पर नहीं दिया गया है। लेकिन उम्मीद है कि इसके फ्रंट बंपर, ग्रिल, हेडलाइट में बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें नया इंटीरियर, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कुछ नए फीचर्स के साथ ही सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है। 

इतना दमदार इंजनः 

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को नए एक लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंजन केसाथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को भी दिया जा सकता है। 

जल्द होगी लॉन्चः 

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को जुलाई में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसे मुलाई के मध्य तक औपचारिक तौर पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 

इनसे होगा मुकाबलाः 

भारतीय बाजार में ब्रेजा को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।

[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]


[@ पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर]


[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]