businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वैन बनाने की सबसे बड़ी कंपनी मारूति ने ईको का स्टार एडिशन किया लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | May 08, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maruti the largest van manufacturing company launched the star edition of eeco 812141आटो डेस्क। नईदिल्ली 

भारत में वैन बनाने की सबसे बड़ी कंपनी वर्तमान में मारूति सुजुकी है। इसका फायदा उठाते हुए बाजार में एकतरफा वैन में राज करने वाली कंपनी मारूति सुजुकी की ईको में स्टार एडिशन लान्च किया गया है। वर्तमान में ईको की हर महीने लगभग 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकती हैं। मार्च 2026 में मारूति ने ईको की 11,333 यूनिट्स बेची थीं। 

ईको स्टार एडिशन की कीमत गाड़ी की असली कीमत से 19,999 रुपए ज्यादा रखी गई है। खास बात यह है कि मारूति ने पहले भी स्टार एडिशन पेश किया था जिसकी कीमत 37,000 रुपये थी। अब इसे घटाकर 19,999 रुपये कर दिया गया है जिससे यह ग्राहकों के लिए और भी बेहतर विकल्प बन सके। 

यह एडिशन दो रंगों में उपलब्ध है- मैटेलिक ब्लू और मेटैलिक ग्लिसनिंग ग्रे। सिर्फ स्टार एडिशन में ही गाड़ी के आगे और पीछे के हिस्से में बॉडी के रंग वाले बंपर दिए गए हैं। इसकी वजह से यह गाड़ी बिना स्टार एडिशन वाले मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और शानदार दिखती है। 

ईको स्टार एडिशन के साथ कुल 18 एक्सेसरीज दे रही है। इसमें पीछे की तरफ स्पॉइलर, फॉग लैंप और चारों तरफ खास गर्निश, इंटीरियर स्टाइलिंग किट और नए सीट कवर, स्टाइलिश व्हील कवर और क्रोम वाला लोगो, दरवाजों के लिए वाइजर और मड फ्लैप सेट। कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि स्टार एडिशन का यह एक्सेसरीज बंडल ईको के सभी वेरिएंट्स के साथ खरीदा जा सकता है या नहीं। 


पुराने मालिकों के लिए जानकारीः 

क्या पुराने Eeco मालिक भी 19,999 रुपए देकर स्टार एडिशन वाला सामान लगवा सकते हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। Maruti Suzuki Eeco की एक्स-शोरूम कीमत 5.21 लाख रुपए से लेकर 6.36 लाख रुपए के बीच है। यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में आती है। दोनों में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81bhp की पावर और 105.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

ईको का यह है माइलेजः 

ईको के माइलेज की बात करें तो पेट्रोल पर 19.71kmpl तो वहीं CNG पर 26.78kmpl तक का माइलेज मिलता है। इसमें आसानी से चढ़ने और उतरने के लिए हाथ से खिसकने वाले दरवाजे दिए गए हैं। यह गाड़ी लैडर फ्रेम चेसिस पर बनी है और इसमें पीछे के पहियों से चलने वाला (RWD) सिस्टम मिलता है।

[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]


[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0